सामूहिक विवाह में सवा सौ जोड़े एक दूजे के हुए

Uncategorized

फर्रुखाबाद: मेजर एसडी सिंह मेडिकल काॅलेज के वार्षिकोत्सव पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया| संस्थापक बाबू सिंह यादव ने लगभग सवा सौ जोड़ों को दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधवाया और स्वंय कन्यादान करके बेटियों के संरक्षण का जिम्मा लिया। हजारों की तादाद में उमड़ी भीड़ के बीच नव दंपत्तियों ने एक दूजे के होने की कसम खाई।
Samuhik Vivah
बेवर रोड बैकुंठपुरी स्थित मेजर एसडी सिंह मेडिकल काॅलेज में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल दिखाई दिया। विभिन्न क्षेत्रों से दूल्हा दुल्हनों का अपने संरक्षकों के साथ आना शुरू हो गया। दोपहर होते-होते मेडिकल काॅलेज के प्रांगण में बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष एकत्र हो गए। मुहूर्त के अनुसार मेडिकल काॅलेज की पूर्वी चहारदीवारी के पास बनाए गए मंदिरनुमा प्रतिमास्थल में स्थापित मूर्तियों का अनावरण हवन-पूजन के उपरान्त किया गया। हवन में मेडिकल काॅलेज के संस्थापक बाबू सिंह यादव, जय सिंह यादव, मेडिकल काॅलेज के चेयरमैन डा0 जितेन्द्र सिंह यादव, डा0 पुष्पेन्द्र सिंह यादव, डा0 शैलेन्द्र सिंह यादव, डा0 नागेन्द्र यादव व अन्य परिवारियों ने हवन में यजमान की भूमिका निभाई। मेडिकल काॅलेज के संस्थापक बाबू सिंह यादव दददू ने अपने पिता मेजर एसडी सिंह व माता श्रीमती फूलमती देवी की मूर्तियों का अनावरण किया। इन मूर्तियों के पास भगवान कृष्ण की सुंदर मूर्ति स्थापित की गई है। इसलिए यह प्रतिमास्थल श्रृद्धा स्थल जैसा बन गया है। इस अवसर पर मेजर एसडी सिंह की 122वीं जयंती पर केक काटा गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व सांसद बिहार एवं युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मूर्तियों पर पुष्पार्चन किया। पांडाल में पहुंच कर दददू जी से आशीर्वाद लिया।

[bannergarden id=”8″]
मूर्ति अनावरण के साथ ही काॅलेज प्रांगण में बनाए गए विशाल मण्डप वेदमंत्रों के उच्चारण से गूंज उठे। कुल 122 विवाह हुए। वर-वधू ने साथ-साथ बैठकर अग्नि को साक्षी मानते हुए एक दूजे के होने की कसम खाई। इसमें से पांच निकाह भी हुए। निकाह को काजी ने कबूल कराया। इसमें रूबी के संग मोहम्मद सिराज, रूबीना बानो संग आशिक अली, इमराना बानो संग शहरोज, सोनी बानो संग खुर्शीद मंसूरी व हिना के निकाह कराए गए। सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने वालों में विशेष रूप से विधायक अलीगंज व लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव, मेडिकल काॅलेज की डायरेक्टर डा0 अनीता रंजन, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, डा0 सुबोध यादव, सपा जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, चन्नू यादव, विश्वास गुप्ता, डा0 मुकेश विश्वकर्मा, मोहित यादव, लाखन सिंह कठेरिया, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, डा0 रामकृष्ण राजपूत, रामसेवक यादव, दिलदार हुसैन सहित सैकड़ों की तादाद में गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में भागीदारी की। [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]