दुबे अल्ट्रासाउंड सेंटर के रिकार्ड सील

Uncategorized

cm acmoफर्रुखाबाद: अधिकारियो ने नगर में कई अल्ट्रासाउंड सेन्टरों पर छापे मारे| जिसमे उन्होंने अभिलेखों में गडबडी पाये जाने पर दुबे अल्ट्रासाउंड सेंटर के अभिलेख सील कर दिये|
नगर मजिस्ट्रेट एमए अंसारी व एसीएमओ डॉ० राजवीर सिंह ने संयुक्त रूप से अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का निरिक्षण किया| जिसमे उन्होंने मिशन हास्पिटल का निरिक्षण किया जिसमे उन्हें रिफर पर्ची उपलब्ध नही मिली| डॉ० मुकुल दुबे के दुबे अल्ट्रासाउंड केंद्र के रिकार्ड सिल कर दिये| सरीन नर्सिंग होम व जितेन्द्र कटियार का अल्ट्रासाउंड पंजीकरण प्रमाण पत्र पारदर्शी नही था| फार्म एफ भी पुराने थे तथा मरीजो की रेफर पर्ची भी उपलब्ध नही मिली| डॉ रवीन्द्र दुबे के अल्ट्रासाउंड का बोर्ड छोटे साइज का मिला| कमल किशोर गर्ग के अल्ट्रासाउंड पर फार्म एफ का रजिस्टर उपलब्ध नही था और न ही रेफर पर्ची पायी गयी|
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया की अल्ट्रासाउंड जाँच के बाद आगे कार्यवाही हेतुजिलाधिकारी के माध्यम से पाई गयी अनिमिताओ इ सम्बन्ध में नोटिस जारी किया जायेगा|