दिल्ली: सबसे बड़ी जीत, सबसे बड़ी हार, हारने वाले दस बड़े दिग्गज

Uncategorized

sheela harshvardhan kejarivalनई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भारी मतों से पराजित किया। वहीं भाजपा के मुख्यमंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी जीत हासिल की है। वहीं जनता दल यूनाइटेड के शोएब इकबाल पांचवीं बार जीत हासिल करने में सफल रहे हैं।

नेता-पार्टी-विधानसभा क्षेत्र-मतों से विजयी

ं1. अरविंद केजरीवाल-आप-नई दिल्ली-25864

2. डॉ. हर्षवर्धन-भाजपा-नई दिल्ली-43150

3. मनीष सिसोदिया-आप-पटपड़गंज-11476

4. हारुन यूसुफ- कांग्रेस-बल्लीमरान-8093

5. अरविंदर सिंह लवली-कांग्रेस-गांधीनगर-16961

6. जगदीश मुखी-भाजपा-जनकपुरी-2644

7. साहिब सिंह चौहान-भाजपा-घोंडा-11932

8. प्रवेश साहिब सिंह-भाजपा-महरौली-4564

9. शोएब इकबाल-जदयू-मटिया महल-2891

10. जय किशन-कांग्रेस-सुल्तानपुर माजरा-1112
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
हारने वाले दस बड़े दिग्गज :-

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ.योगानंद शास्त्री के साथ-साथ चार मंत्री भी चुनाव हार गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के भाई तथा उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर आजाद सिंह भी चुनाव नहीं जीत सकें।

नेता-पार्टी-विधानसभा क्षेत्र- कितने मत से पराजित

1. शीला दीक्षित-कांग्रेस- नई दिल्ली-25864 (दूसरे स्थान पर)

2. डॉ. योगानंद शास्त्री-कांग्रेस- महरौली-15987 (तीसरे स्थान पर)

3. अशोक वालिया-कांग्रेस-लक्ष्मीनगर-7752 (दूसरे स्थान पर)

4. किरण वालिया-कांग्रेस-मालवीय नगर- 11758 (तीसरे स्थान पर)

5. रमाकांत गोस्वामी-कांग्रेस-राजेंद्र नगर- 14896 (तीसरे स्थान पर)

6. राजकुमार चौहान-कांग्रेस-मंगोलपुरी- 10585 (दूसरे स्थान पर)

7. चौधरी प्रेम सिंह-कांग्रेस-अंबेडकर नगर- 16486 (तीसरे स्थान पर)

8. हरशरण सिंह बल्ली-कांग्रेस-हरिनगर 15801 (तीसरे स्थान पर)

9. आजाद सिंह-भाजपा-मुंडका-7134 (दूसरे स्थान पर)

10. बरखा शुक्ला सिंह-कांग्रेस-आरके पुरम- 8338 (तीसरे स्थान पर)

राजनीतिज्ञ पुत्रों को करना पड़ा हार का सामना:-

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा के पुत्र प्रवेश साहिब सिंह (भाजपा) महरौली

विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है। जबकि अन्य राजनीतिज्ञ पुत्रों को चुनावी समर में पराजय का सामना करना पड़ा है। राजौरी गार्डन के विधायक दयाचंद चंदीला की पत्नी धनवंती चंदीला भी चुनाव नहीं जीत सकीं।

उम्मीदवार-पार्टी-विधानसभा

क्षेत्र-राजनीतिज्ञ से रिश्ता-कितने मतों से हारें

1. अजय मल्होत्रा-भाजपा- ग्रेटर कैलाश- भाजपा नेता प्रोफेसर विजय मल्होत्रा के पुत्र- 13092 (दूसरे स्थान पर)

2. राजीव बब्बर-भाजपा- तिलक नगर-भाजपा नेता ओपी बब्बर के पुत्र- 2088 (दूसरे स्थान पर)

3. जगप्रवेश-कांग्रेस-संगम विहार-कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के पुत्र- 8416 (तीसरे स्थान पर)

4. विनय मिश्रा-कांग्रेस-पालम-कांग्रेस सांसद महाबल मिश्रा के पुत्र- 23302 (चौथे स्थान पर)

5. विपिन शर्मा-कांग्रेस-रोहतास नगर-कांग्रेस के पूर्व विधायक रामबाबू शर्मा के पुत्र- 17760 (तीसरे स्थान पर)

6. धनवती चंदीला-कांग्रेस-राजौरी गार्डन- कांग्रेस के विधायक दयाचंद चंदीला की पत्नी-11008 (दूसरे स्थान पर)

अधिकतम संपत्ति घोषित करने वाले तीन उम्मीदवारों की स्थिति :-

उम्मीदवार-कुल संपत्ति- विधानसभा क्षेत्र- स्थिति

1. मनजिंदर सिंह सिरसा (शिरोमणि अकाली दल)-235.51 करोड़- राजौरी गार्डन-11008 मतों से विजयी

2. सुशील गुप्ता (कांग्रेस)-164.44 करोड़-मोतीनगर-17206 मतों से पराजित(तीसरे स्थान पर)

3. अशोक कुमार जैन (कांग्रेस)-143.69 करोड़- दिल्ली कैंट-14136 मतों से पराजित (तीसरे स्थान पर)

न्यूनतम संपत्ति घोषित करने वाले तीनों मुख्य पार्टियों के उम्मीदवारों की स्थिति :-

1. खुशी राम चुनार (भाजपा)-8.27 लाख-अंबेडकर नगर-11670 मतों से पराजित (दूसरे स्थान पर)

2. रागिनी नायक (कांग्रेस)-31.10 लाख-जनकपुरी-25695 मतों से पराजित (तीसरे स्थान पर)

3. धर्मेद्र सिंह कोली (आप)-20,800-सीमापुरी-11976 मतों से विजयी