बरेली रैली: ‘सपा के बिना देश में कोई सरकार नहीं बनेगी’

Uncategorized

akhileshबरेली। समाजवादी पार्टी की देश बचाओ-देश बनाओ रैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने साफ कहा कि बिना समाजवादी पार्टी के देश में सरकार नहीं बनेगी। इस्लामिया कालेज के मैदान पर रैली में फिर उन्होंने कहा कि देश में अब तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी जिसमें सपा की भूमिका निर्णायक रहेगी। साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा। इसके साथ ही युवाओं को बागडोर सौंपने की बात कह अपने तथा आजम खां को बुजुर्ग बताया।

मुलायम सिंह ने कहा कि देश में अब तीसरे मोर्चे की सरकार का गठन तय है। बिना समाजवादी पार्टी के देश में अगली सरकार नहीं बनेगी। हमारी पार्टी निर्णायक भूमिका में रहेगी। सपा सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बहुत बेचारा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष तथा प्रधानमंत्री पद के दावेदार ने जब उनका अध्यादेश फाड़ दिया था तभी उनको इस्तीफा दे देना चाहिए था। इस तरह की बेइज्जती को सपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करती। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अब युवा को पूरी तरह से कमान सौंप देना चाहती है। युवाओं की सोच अलग है। उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर साबित कर दिया है कि हम युवाओं को आगे बढ़ाने में भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि अब हम तथा आजम खां बुजुर्ग हो चुके हैं। हम युवाओं को दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बोलइससे पहले रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि हम किसी भी कीमत पर सांप्रदायिक ताकतों को देश तोड़ने का मौका नहीं देंगे। रैली में विवादित मुस्लिम नेता मौलाना तौकीर रजा के अलावा प्रोफेसर रामगोपाल यादव व आजम खां ने भी लोगों से समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम देश बनाओ में यकीन रखते हैं। हम प्रदेश तथा देश को विकसित देखना चाहते हैं। इसके लिए हम सांप्रदायिक ताकतों से हर मोर्चे पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश को प्रधानमंत्री दिए हैं। देश को विकास के पथ पर ले जाने का मार्ग उत्तर प्रदेश से ही प्रशस्त हुआ है, जबकि गुजरात ने देश को व्यापारी दिए हैं।

अखिलेश ने देश में आर्थिक संकट के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि देश के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस की आर्थिक नीतियां जिम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देश व प्रदेश में रैलियों का मुकाबला हो रहा है। यह सब टीवी पर बहुत अच्छा दिख रहा है लेकिन जब मुकाबला मैदान में होगा तब समाजवादी पार्टी की ताकत बहुत ही बढ़ती नजर आएगी।

प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि सत्ता के लिए कत्ले आम बेहद ही अफसोसजनक है। इस कत्लेआम को बचाने के लिए आप समाजवादी पार्टी को हर मोर्चे पर मजबूत करें।