अव्यवस्थाओ की शिकायत पर लोहिया अस्पताल में पंहुचा मुख्यमंत्री का फोन

Uncategorized

Lohia Hospitalफर्रखाबाद : सोमवार को अस्पताल में फैली अव्यवस्था की शिकायत पर सीधे मुख्यमंत्री का फोन पहुच गया जिससे अस्पताल के डाक्टरों में हडकंप मच गया | मामला एक मरीज के एक्सरे कराने को लेकर शुरु हुआ था जिससे मरीज के तीमारदार और डाक्टरों में कहा सुनी हो गयी | मरीज के तीमारदार ने सीधा मुख्यमंत्री को फोन गया दिया मुख्यमंत्री ने फोन रिसीव भी कर लिया लेकिन बाद में डाक्टर ने मुख्यमंत्री से बात नही की | लेकिन मामले को रफादफा कर दिया गया |

पडोसी जनपद कन्नौज जो की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव का संसदीय गढ़ भी है के ग्राम तहसीलपुर निवासी अर्पित पुत्र शिवप्रकाश व सुनीता पत्नी अरविन्द मार्ग दुर्घटना में घायल हो गये | जिन्हें उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में सुबह तकरीवन आठ बजे भर्ती किया गया था |

मरीज के साथ उनके परिजन भी थे | पहले उनका विवाद हड्डी रोग के डाक्टर वी के दुवे से हुआ बाद में जब वह मरीज का एक्सरे कराने क लिए गये तो कुछ समय के बाद लाइट चली गयी | लाइट जाने के बाद मौके पर मौजूद डाक्टर यूपी सिंह ने कहा की लाइट आने पर एक्सरा करने की बात कही जिस पर मरीजो का तीमारदार राकेश यादव की डाक्टर से नोकझोक हो गयी | गुस्साये तीमारदार ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फोन लगा दिया और कहा की अभी सब को ठीक कराता हु | कुछ समय के बाद फोन रिसीव भी हो गया | लेकिन डाक्टर ने मुख्यमंत्री से बात करने से इंकार कर दिया |

बाद में जैसे तैसे अन्य लोगो ने मामले को रफा दफा करा दिया | मुख्यमंत्री का फोन आने से पुरे लोहिया अस्पताल में हडकंप मच गया | बाद में परिजन घायलों को लेकर चले गये |