पूर्व नियोजित निरीक्षण कार्यक्रम में पीडब्लूडी सचिव को मिला सबकुछ ठीक

Uncategorized

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : पीडब्लूडी सचिव संजीव कुमार ने जनपद के अधिकारियों के साथ कायमगंज तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र व पीडब्लूडी विभाग द्वारा बनायी गयी सड़कों का निरीक्षण किया। पूर्व नियोजित निरीक्षण कार्यक्रम में पीडब्लूडी सचिव को सबकुछ ठीक मिला। लोगों द्वारा यह भी चर्चा रही कि जनपद में लोहिया ग्रामों के नाम पर कायमगंज के मात्र जौरा ग्राम व उसकी सड़कों का ही निरीक्षण सचिव द्वारा हर बार किया जाता है। जोकि सपा के विधायक का गांव है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।SACHIV SANJEEV KUMAR copy
पीडब्ल्यूडी सचिव संजीव कुमार ने गुरूवार को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने अस्पताल के परिसर में घूमकर साफ सफाई और फर्नीचर आदि का जायजा लिया। उन्होंने दवाइयों के स्टोर, टीकाकरण कक्ष, ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी, एक्सरे रूम, अल्ट्रासाउण्ड, पैथोलॉजी लैव, महिला अस्पताल आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कुछ दिशा निर्देश दिये। वहां मौजूद मरीजों से दवाईयों, दूध, फल आदि की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से पूछा कि यहां पर किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है। मरीजों ने हां में जबाब देते हुये कहा कि वैसे तो अस्पताल की स्थिति के बारे में सबको पता है सचिव के दौरे को लेकर पहले से ही सारी तैयारियां कर ली गयी थीं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

पीडब्ल्यूडी सचिव संजीव कुमार तहसील पहुंचे, उन्होंने उपजिलाधिकारी प्रहलाद सिंह से तहसील स्टाफ के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनका उपस्थिति रजिस्टर मंगवाया। उन्होंने तहसील के सारे अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी से राजस्व वसूली के बारे में भी जानकारी हासिल की और तहसील दिवस में हुई शिकायतों का भी गहनता से निरीक्षण किया।

उपजिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी पवन कुमार, सीडीओ सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, तहसीलदार विनोद जोशी के साथ बंद कमरे में एक घंटा वार्ता की व निरीक्षण किया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी सचिव ने तहसील के एक एक कक्ष में जाकर निरीक्षण किया। नजारत के निरीक्षण में रजिस्टर नम्बर 4 में धनराशि चौदह लाख बाईस हजार अठतीस रूपये पाया। तो इस धनराशि के बारे में उन्होंने उपजिलाधिकारी से जानकारी ली।

संजीव कुमार का काफिला लोहिया ग्राम जौंरा से हथवाया, कादरदादपुर सराय मार्ग का पीडब्ल्यूडी विभाग से बन रहीं सडक का निरीक्षण करने पहुंचा। वहां उन्होंने इस्टीमेन्ट देखा, सडक पर पडे पत्थर आदि की गुणवत्ता के बारे में जानकारी हासिल की। सचिव ने अपने सामने सडक को खुदवाकर उसकी गुणवत्ता आदि का नापजोख किया।

मुख्य सचिव द्वारा अपने दूसरे दौरे में भी सपा विधायक के अम्बेडकर ग्राम जौरा का ही निरीक्षण किये जाने से ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों का कहना है कि जनपद में और भी लोहिया ग्राम हैं जिनमें अभी तक तमाम विकास कार्य अधूरे ही पड़े हैं।