आकर्षक, विनोदी व कलाप्रेमी होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 6 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : 1381789_220198221437403_247741918_n

दिनांक 6 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई
* एआर. रहमान

राशिफल 06 अक्टूबर 2013, (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपके पास अपने इतिहास से सिखने के लिए बहुत कुछ है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 12 है. महत्वपूर्ण निर्णय सोच-विचार कर लें। राजकीय विकास कार्यों में प्रगति होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आपके सुझाव किसी को इस समय बहुत ही ज्यादा चाहिए. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 13 है. शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

इस समय आपको कोई सफलता मिले तो हैरान होने की कोई जरूरत नहीं. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 21 है. अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आपका यह समय बहुत ही शांत रहने वाला है. आपका लकी रंग गोल्डेन रेड लकी नंबर 22 है.शत्रु आपकी छबि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। बुद्धि बल तथा पराक्रम बढ़ेंगे। कानूनी परेशानियों का उचित हल निकल सकेगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आने वाले दिनों में आपकी वित्तीय स्थिति काफी सुधरेगी. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन लकी नंबर 16 है. परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आप जिस राह पर आगे बढ़ रहे हैं वह आपके लिए सही है. आपका लकी रंग मस्टर्ड और लकी नंबर 19 है. व्यापार में नुकसान हो सकता है। परिवार में मतभेद उभरेंगे। आर्थिक तंगी रहेगी। व्यय अधिक होने से मन कुछ उद्विग्न रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

अब आपको जरूरत है खुद को समय देने की. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 25 है. व्यापार लाभप्रद रह सकेगा। मित्र-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-विचारकर लेना होगा। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

अगर बात रोमांस की की जाए तो हाल में निर्धारित किए गए गोल आपके लिए सही साबित हो सकते हैं. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 29 है. रुके कार्य बनेंगे। परिवार की समस्याएं हल होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अधिक लालच न करें। कई अधूरे काम समय पर पूरे होने की संभावना है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आपके लिए नई चीजे सीखने का और नए आइडिया ग्रैब करने का यही सही समय है. आपका लकी रंग पैरेट ग्रीन लकी नंबर 1 है. मन प्रफुल्लित होगा तथा बुद्धि बल और पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। वाणी पर संयम रखें। यात्रा होगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

कार्य स्थल पर शार्प रहने की कोशिश कीजिए. आपका लकी रंग येलो लकी नंबर 18 है. आपकी बुद्धिमानी से कई रुके काम पूरे होने की संभावना है। पूंजी निवेश से लाभ होगा। दूसरे के कामों में हस्तक्षेप न करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आपके योगदान के लिए आज आपको बधाई मिल सकती है. आपका लकी रंग पर्पल लकी नंबर 10 है. जीवनसाथी के सम्मान से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश होने के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आपके अंदर सही-गलत को समझने की कमाल की क्षमता है, इस क्षमता से आप किसी का भला कर सकते हैं. आपका लकी रंग ऑरेंज लकी नंबर 8 है. कार्यक्षमता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। अभीष्ट फल की प्राप्ति और कार्य में विस्तार की संभावना है।