उत्साह और साहस के प्रतीक होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएन आई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 27 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
girlअंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
[bannergarden id=”8″]
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2016, 2018, 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा।
मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह
[bannergarden id=”11″]
राशिफल 27 अगस्त 2013, मंगलवार (daily horoscope)
 मेष राशिफल (Aries Horoscope)
यह समय है बदलाव का इसलिए पुरानी सोच को अपने आप से दूर करें. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 33 है.अच्छे संबंधों के कारण लाभ व उन्नति पथ प्रशस्त होगा। लेन-देन के मामले में राहत महसूस करेंगे। धैर्य, सहनशीलता रखना होगी।
 वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
संभव है कि आपके काम के लिए आज न केवल तारिफ बल्कि कुछ और भी मिल सकता है. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 20 है. पराक्रम व सुख समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होने के योग हैं। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
इस समय अपने लाइफ के मुताबिक आप सही चल रहे हैं इसलिए ज्यादा कुछ न करें. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 23 है. अच्छे दिन का लाभ उठाना आपके हाथ में है। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। परिवारजनों से मतभेद हो सकता है। व्यावहारिकता से कार्य करने पर सफलता मिलेगी।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
अपने पार्टनर के सपोर्ट के लिए कुछ भी कीजिएगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 12 है.नौकरीपेशा व्यक्तियों को नौकरी में पदोन्नति और स्थानांतरण की संभावना बनती है। कई दिन के रुके काम पूरे होने के योग हैं।
 सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आज आपको उन चीजों से निजात पाने की जरूरत है. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 31 है.आपकी व्यय करने की प्रवृत्ति आपको आर्थिक कष्ट प्रदान करेगी। शासकीय कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। व्यापार मध्यम रहेगा।
 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आप इस समय काफी सक्रिय फील करेंगे. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 17 है.परिवार में खुशी, उत्साह का वातावरण रहेगा। जवाबदारी के कार्य पूर्ण सफलता के साथ पूरे होंगे। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी।
 तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज के सारे काम ईमानदारी से कीजिए. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 3 है.प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। ऋण की ओर ध्यान नहीं देना चाहिए।
 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
अपने फुचर प्लान के बारे में अपने दोस्तों को बताइए. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 17 है. मन में उल्लास व जोश रहेगा जो आपके कार्य तथा व्यापार को नई गति प्रदान करेगा। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन काफी इमोशनल भरा रहेगा. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 38 है. व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। अपने काम से काम रखें। यात्रा प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है।
 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आज आपके आस-पास बहुत से लोग है जो आपकी सहायता करेंगे. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 23 है. अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें।
 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
इस समय आपको जरूरत है कि आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखिए. आपका लकी रंग गोल्डन लकी नंबर 7 है. प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आलस्य न करें। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।
 मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
अपने पार्टरन के प्रति दयालु रहिए. आपका लकी रंग मरून लकी नंबर 15 है. आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा तथा व्यापार में उन्नति होगी। रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी