इलाहाबाद से अपहरण कर लाया गया किशोर कतरौली पट्टी से बरामद

Uncategorized

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : जनपद अपराधियों का अड्डा बनता चला जा रहा है और पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी अपराध को बढ़ावा देने में लगी हुई है। कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कतरौली पट्टी में इलाहाबाद से अपहरण कर लाये गये एक किशोर को ग्रामीणों ने बरामद कर पुलिस को सौंपा है।
[bannergarden id=”8″]
deepakकमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कतरौली पट्टी में दिनेश रघुराई के ट्यूबेल के निकट एक 11 वर्षीय किशोर को अचेत अवस्था में जब ग्रामीणों ने पड़ा देखा तो मौके पर भीड़ लग गयी। जिसके बाद 108 एम्बुलेंस को फोन कर सूचना दी गयी व किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र कमालगंज में भर्ती कराया गया।
[bannergarden id=”11″]
किशोर को होश आने के बाद उसने बताया कि उसे शनिवार को इलाहाबाद से कुछ युवकों द्वारा लाया गया था। जिसके बाद उसे कोई जानकारी नहीं है। किशोर ने अपना नाम दीपक पुत्र पटेल बताया। जिसने बताया कि वह इलाहाबाद के अतरैला पूरा मझुआ का निवासी है। फिलहाल किशोर के द्वारा बताये गये नम्बर पर उसके पिता को सूचना दी गयी है। ग्रामीणों ने कमालगंज पुलिस को भी सूचित किया। ग्रामीण किशोर की बरामदगी फरार धर्मेन्द्र से जोड़कर देख रहे हैं।