फर्रुखाबाद विकास मंच ने भी केन्द्र सरकार पर जताया रोष

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारत पाकिस्तान की सीमा पर शहीद हुए पांच जवानों को लेकर जनपद के सभी संगठन रोषजदा हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे। इसी परिप्रेक्ष्य में फर्रुखाबाद विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने भी रोष जताया है।
[bannergarden id=”8″]
कर्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर धोखे से हमारे भारतीय जवानों सिर धड़ से अलग करने की घिनौनी हरकत की है। जख्म अभी भरे नहीं थे कि पाकिस्तान आतंकवादियों को साथ लेकर हिन्दुस्तान की सीमा में घुसकर भारतीय सेना के जवानों पर हमला बोल दिया। उसमें हमारे पांच भारतीय जवान शहीद हो गये। हमारे देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शर्म आनी चाहिए। पाकिस्तानी दुश्मन हमारे भारत देश पर बार बार हमला कर रहा है।
[bannergarden id=”11″]
कांग्रेस सरकार चुप्पी साधे हुई है। प्रधानमंत्री को चूड़ी पहन कर बैठ जाना चाहिए नही ंतो पाकिस्तान पर हमला बोल कर उन्हें उनका मुहंतोड़ जबाब दें देना चाहिए। इस दौरान नगर अध्यक्ष राहुल जैन, जितेन्द्र शुक्ला, रिशव शुक्ला, अमित शर्मा, सुदीप दुबे, लक्ष्मण शर्मा, विकास बाल्मीक, वासू सक्सेना, रवि श्रीवास्तव, सानू सैफी, मानू यादव, गौरव यादव, प्रवीन यादव आदि मौजूद रहे।