दुर्गा शक्ति के अलावा भी बहुत काम है- CM चले लोहिया ग्राम जांचने अमेठी रायबरेली सुल्तानपुर

Uncategorized

akhilesh1लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार सुबह रायबरेली, अमेठी अथवा सुलतानपुर में लोहिया ग्राम विकास योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यो का निरीक्षण करने निकले। सबसे पहले उन्होंने रायबरेली के राइन गांव में विकास कार्यों का जायजा लिया। यह गांव बछरांवा तहसील में है। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ चला। दरअसल, चयनित लोहिया ग्रामों में विकास संबंधी सभी योजनाओं यथा सड़क, पेयजल, बिजली, स्कूल, चिकित्सालय व अन्य कार्य किए जाने का प्रावधान है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
मुख्यमंत्री द्वारा रायबरेली, अमेठी और सुलतानपुर जिलों में लोहिया ग्रामों में विकास सम्बंधी कार्यो का निरीक्षण इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अमेठी पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है और सुल्तानपुर भी कांग्रेस के लिहाज से महत्वपूर्ण जिला है। निलंबित आइएएस अफसर दुर्गा नागपाल को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच हाल ही में हुई सियासी बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री द्वारा उपरोक्त जिलों में लोहिया ग्रामों में विकास संबंधी कार्यो के निरीक्षण का निर्णय उत्सुकता उत्पन्न करने वाला अवश्य है।