बाढ़ पीडि़तों की बर्बाद हुई सम्पत्ति का सर्वे कराकर दिया जाये मुआवजा

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारतीय किसान एसोसिएशन के दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं से सम्बंधित मांगपत्र सौंपा। किसान नेताओं ने कहा कि बाढ़ पीडि़त किसानों की बर्बाद हुई फसलों व सम्पत्ति का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाये।
bku[bannergarden id=”8″]
उन्होंने कहा कि गंगा व रामगंगा से किसानों में तबाही से मकान बहने, जमीन कटने, फसल नष्ट होने का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाये। बाढ़ क्षेत्र के किसानों के कर्जे की वसूली स्थगित कर उनके ब्याज को माफ किया जाये। चीनी मिल रूपापुर से किसानों का बकाया भुगतान तुरंत किया जाये। विद्युत व्यवस्था पूरे जिले में ध्वस्त पडी है जिसे सही कराकर किसानों को 18 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जाये।
[bannergarden id=”11″]
सरकारी नलकूपों पर आपरेटर अवैध वसूली कर रहे हैं उन्हें रोका जाये, वर्ष 2002 की जनगणना के तहत केन्द्र सरकार की सहायता से पात्रों को इंदिरा आवास उपलब्ध कराये जाये। इसके साथ ही किसानों ने मांग की कि नोएडा उत्तर प्रदेश में तैनात आईएएस दुर्गाशक्ति नागपाल को पुनः वापस लाया जाये।
इस दौरान रामबहादुर राजपूत, रतनेश यादव, संजय गंगवार, शिव प्रताप चैहान, राजाराम शर्मा, रामलडैते, मंजू देवी, खुशीराम, रन्नोदेवी आदि मौजूद रहे।