कुलदीप दुबे को भाजपा प्रदेश सह संयोजक चुनाव प्रबंधन का दायित्व

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी में बीते चार वर्षों से अधिक समय में ही अच्छा मुकाम हासिल कर कुलदीप दुबे ने प्रदेश नेतृत्व में अपनी पकड़ ठीकठाक कर ली है। जिसके चलते उनकी कर्तव्य kuldeep dubey1निष्ठा को देखते हुए उन्हें भाजपा प्रदेश सह संयोजक चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी से नवाजा गया।
विद्यार्थी परिषद की पृष्ठिभूमि वाले आगरा कालेज आगरा से छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुके कुलदीप दुबे ने भारतीय जनता पार्टी में  सदस्यता ली और संगठन में सक्रिय रूप से कार्य किया। वह जिला कमेटी में जिला महामंत्री के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। प्रदेश सह चुनाव प्रबंधक कुलदीप दुबे ने कहा कि उन्हें यह पद एक बड़ी जिम्मेदारी निर्वहन के लिए दिया गया है। जिसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।  उन्हें पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, डा0 रजनी सरीन, भाजपा नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़, दिलीप भारद्वाज ने बधाई दी।  उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं व आला नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”11″]