सलमान खुर्शीद से अच्छे विकास कार्य करवा कर दिखायेंगे: रामेश्वर सिंह यादव

Uncategorized

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी से नव घोषित लोकसभा प्रत्याशी अलीगंज से विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने डीएन डिग्री कालेज में हुई सभा के दौरान कहा कि जनपद के वर्तमान सांसद सलमान खुर्शीद ने विकास कार्य नहीं करवाये। लेकिन हम विकास कार्य करवा कर दिखायेंगे।

rameswar singh yadav umesh yadav

rameswar singh yadav, jaggu & chhunnu yadavउन्होंने कहा कि जनता को बिजली पानी की मुख्य समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। किसी भी तरीके की समस्या जनता को नहीं होने दी जायेगी। श्री यादव ने कहा कि यहां की जनता में उन्होंने बहुत ही उत्साह देखा है। यदि जनता ने साथ दिया तो मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे और जनपद के साथ ही देश में विकास की गंगा बह जायेगी।

rameswar singh yadav - jogendra singh yadav1[bannergarden id=”8″]

इस दौरान रामेश्वर सिंह यादव के भाई जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह यादव ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब जनपद की जनता को कोई समस्या नहीं होने दी जायेगी। जनपद में हर संभव विकास कार्य कराये जायेंगे।

इस दौरान जग्गू यादव, चन्नू यादव व उमेश यादव ने रामेश्वर सिंह यादव को तलवार भेंट कर सम्मानित किया। जग्गू यादव ने कहा कि यह फर्रुखाबाद की जनता का सौभाग्य है जो उन्हें इतना अच्छा नेता मिला है। हम संकल्प लेते हैं कि रामेश्वर सिंह यादव को भारी मतों से विजयी बनाकर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि रामेश्वर सिंह यादव का जनपद में सबसे ज्यादा स्वागत हुआ है, यही आगे का संकेत है।

[bannergarden id=”11″]

juluseइस दौरान विधायक अजीत कठेरिया, जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, ब्लाक अध्यक्ष राशिद जमाल सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, नदीम फारुखी, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह, विश्वास गुप्ता, प्रधान राजेश गुप्ता, राजेन्द्र राजपूत, श्यामसुन्दर राजपूत, अब्दुल रब, नूरहसन, शहरून, रंजीत चक, रजत क्रांतिकारी, पुष्पेन्द्र आदि के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

bheed