रामेश्वर ने दिये सपा की जिला कार्यकारिणी में व्यापक फेरबदल के संकेत

Uncategorized

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से घोषित नये प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव ने बताया कि वह इसी सप्ताह फर्रुखाबाद पहुंचकर स्थानीय कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला कार्यकारिणी की गतिविधियों के विषय में प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। उनके भाई जोगेन्द्र सिंह यादव सोमवार को यहां दौरा कर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे।

[bannergarden id=”8″]

रामेश्वर सिंह यादव ने लखनऊ से जेएनआई को बताया कि टिकट बदलने के बाद से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह से स्पष्ट है कि चुनाव में पार्टी की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि वह इसी सप्ताह फर्रुखाबाद पहुंचकर कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं से वार्ता कर आगे की रणनीति निर्धारित करेंगे। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद विकास के साथ-साथ पूरा सम्मान भी मिलेगा। श्री यादव ने बताया कि शीघ्र ही फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगवाया जायेगा। जिसमें यहां के विकास के लिए योजनाओं की घोषणा भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह फर्रुखाबाद पहुंचकर वहां की आवश्यकताओं का आंकलन करना चाहेंगे।

[bannergarden id=”11″]

सपा जिला कार्यकारिणी की गतिविधियों के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। समाजवादी पार्टी किसी के जेबी संगठन में विश्वास नहीं करती। सभी को साथ लेकर चलने वालों को ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जायेंगीं। अपने ऊपर दो दर्जन से अधिक मुकदमों और अपराधिक इतिहास के विषय में उन्‍होंने बतया कि उनपर लगे सारे मुकदमे राजनैतिक विद्वेश से बसपा के तत्‍कालीन मंत्री अवधपाल सिंह यादव द्वारा लगवाये गये हैं।

रामेश्वर यादव के छोटे भाई जोगेन्द्र सिंह यादव सोमवार को यहां पहुंचकर निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पर उनकी भेंट पार्टी विधायकों के अलावा अन्य पार्टी नेताओं से भी करायी जायेगी।