सलमान खुर्शीद का हलफनामा: अपराधिक रिकॉर्ड और हथियारो के मामले में सबसे फिस्सडी

Uncategorized

Salman Khursheed namankanफर्रुखाबाद: कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद से दो बार सांसद रहे है| 15 वी लोकसभा के लिए उन्होंने ताल ठोक दी है| यूपीए की भारत सरकार में सलमान विदेश मंत्री है| विदेशो तक नाम कमाया मगर कई मामलो में वे सामने अखाड़े में खड़े कई प्रत्याशियो से काफी फिस्सडी है| चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में उन्होंने बताया है कि न तो उनके खिलाफ कोई अपराधिक मामला है और न ही उनके पास कोई लाइसेंसी हथियार| सलमान को “सोने” (गोल्ड) का शौक नहीं है| सम्पत्ति के मामले में वे सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के बराबर है| शिक्षा के मामले में अब दाखिल पर्चो में वे सबसे पढ़े लिखे है|

लगभग 13 करोड़ की चल अचल सम्पत्ति के मालिक सलमान दम्पत्ति के पास 8 कारे है और 135 बीघा खेती योग्य जमीन है| दिल्ली, गोवा और नैनीताल में मकान है| नैनीताल में आड़ू के बागान है| खुर्शीद दम्पत्ति के पास 7.12 करोड़ की अचल सम्पत्ति है| उनके पास नगदी, बैंको में जमा धनराशि और शेयर डिबेंचर आदि में इन्वेस्ट की धनराशि सहित लगभग 5.25 करोड़ की सम्पत्ति है| सलमान के पास 2 जीप कार, उनकी पत्नी लुइस खुर्शीद के पास 4 जीप कार, और दो कारे उनके पुत्रो के नाम है| सलमान के पास कोई गोल्ड नहीं है| कभी उन्हें सोना पहने भी नहीं देखा गया| उनकी पत्नी लुइस खुर्शीद के पास जरुर हीरे का हार, हीरे जड़ित कंगन, झुमकी, कुंडल आदि है जिनकी कीमत लगभग 6 लाख है|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
सलमान खुर्शीद ने वर्ष 13-14 की आयकर विवरणी में अपनी आय 11.88 लाख, पत्नी लुइस की 4.14 लाख, पुत्र ज़फर की 2.80 लाख, पुत्र समर की 1.89 लाख और पुत्र ओमर की 1.95 लाख दर्शायी है| सलमान और उनके परिवार के लोग 17 बैंक खाते संचालित करते है| लखनऊ के सचिवालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक में लुइस खुर्शीद को विधान सभा सदस्य की पेंशन मिलती है| खुर्शीद दम्पत्ति के साझा खाते भारतीय स्टेट बैंक रेलवे रोड फर्रुखाबाद में भी है| विदेश मंत्री ने विदेश में कोई खाता नहीं बताया है|

सलमान खुर्शीद जिन मामलो में सबसे फिस्सडी निकले वो है कि उनके खिलाफ कोई अपराधिक मुकदमा नहीं चल रहा है| उनके पास कोई लाइसेंसी हथियार नहीं है जबकि अब तक दाखिल पर्चो में भाजपा प्रत्याशी के पास 5 हथियार और सपा प्रत्याशी के पास 6 लाइसेंसी हथियारो का जिक्र आया है| शिक्षा में उन्होंने सबसे उच्च शिक्षा 1979 में ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी लन्दन से एमए दर्शाया है|