लाल-नीली बत्ती के खिलाफ अभियान

Uncategorized

lalbattiलखनऊ : वाहनों पर लाल एव नीली बत्ती के अनधिकृत प्रयोग को रोकने के लिए 25 व 26 जून को विशेष अभियान चलेगा। परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के निर्देश पर यह अभियान प्रदेश के 16 जिलों में जिलाधिकारी की अगुवायी में चलेगा। परिवहन आयुक्त रजनीश गुप्ता ने यह जानकारी दी। जिन जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा उनमें लखनऊ, फैजाबाद, बस्ती, गोण्डा, कानपुर, इलाहाबाद, बांदा , बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी , वाराणसी, आजमगढ़, एवं मिर्जापुर शामिल हैं। जिलाधिकारी के निर्देशन में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में संयुक्त रूप से अभियान चलाया जायेगा। इस बारे में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये जा चुके हैं। ज्ञातव्य है कि उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय ने लाल व नीली बत्ती के अनधिकृत प्रयोग को गंभीरता से लेते हुए इन पर रोक लगाये जाने की अपेक्षा की थी। परिवहन आयुक्त ने बताया कि अनाधिकृत बत्ती लगे वाहन पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम एवं सुसंगत नियमावली में वर्णित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]