बद्रीनाथ यात्रा पर गये जनपद के एक ही परिवार के 9 लोग अभी भी फंसे

Uncategorized

FARRUKHABAD : बद्रीनाथ यात्रा पर गये जनपद के एक ही परिवार के 9 लोग लापता होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बीते दिन प्रशासन द्वारा मोबाइल पर करायी गयी बात के अनुसार रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक 81 किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क जगह जगह टूट जाने से वहां फंसे वाहन नहीं निकाले जा सकते। बीते दिन के बाद कोई वार्ता न हो पाने से परिवारी अत्यंत भयभीत बने हुए हैं।

umesh kumar dubey[bannergarden id=”8″]

फतेहगढ़ के बजरिया अलीगंज 1/74 निवासी उमेश कुमार दुबे ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर अवगत कराया है कि उनके परिवार के दिनेश कुमार दुबे पुत्र रामकृपाल दुबे उम्र 49 वर्ष, सुमन दुबे 45 वर्ष, मुकेश कुमार दुबे पुत्र रामकृपाल दुबे उम्र 48 वर्ष, राधा दुबे उम्र 42 वर्ष, पवन कुमार दुबे उम्र 21 वर्ष, अभिषेक दुबे उम्र 18 वर्ष, शुभम कुमार दुबे उम्र 17 वर्ष, सागर दुबे उम्र 16 वर्ष, विष्णु दुबे उम्र 10 वर्ष बीते 11 जून दिन मंगलवार को यहां से बद्रीनाथ, हेमुकुण्ड साहिब की यात्रा पर गये थे। 14 जून को सभी सदस्य घांघरिया गोविन्दघाट से हेमकुण्ड साहिब के मध्य पहुंच गये थे। उसके बाद प्राकृतिक आपदा के कारण उनसे मोबाइल सम्पर्क भी टूट गया।

lapta1lapta2lapta3 lapta4[bannergarden id=”11″]

घांघरिया के प्रशासन द्वारा बीते दिन जब वार्ता करायी तो पता चला कि रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक जगह जगह सड़क टूटी हुई है कोई कहीं जा नहीं सकता। जिस बजह से सड़क बनने तक उन्हें वहीं रुकना पड़ेगा। जबकि प्रशासन की तरफ से खाने इत्यादि के लिए बिस्कुट इत्यादि दे दिये जाते हैं। लेकिन बीते दिन से अब तक कोई अता पता नहीं लगा।

उमेश कुमार दुबे ने संदेह व्यक्त किया है कि उनके परिजनों के कपड़े इत्यादि भी नहीं रहे होंगे व खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है। जिससे कोई घटना घटने का भी अंदेशा जताया है। उमेश दुबे ने लापता परिजनों के मोबाइल नम्बर 8853171401, 9935768545, 7800737548, 7376811263, 8765795253 पर सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन अब कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। lapta5उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि यदि इन लोगों के बारे में किसी भी व्यक्ति को सूचना मिले तो वह उनके मोबाइल नम्बर 9450109894, 80041105198, 9452437705, 9473988620 पर सूचना दे सकते हैं।
Pradip Agnihotriशहर के ही मोहल्‍ला सेनापति के मंशाराम के फाटक निवासी प्रदीप अग्‍निहोत्री पुत्र शंभूनाथ भी विगत 6 जून को चारधाम यात्रा के लिये 6 जून को गये थे। अंतिम बार पत्‍नी से 15 जून को बात हुई थी। तब वह ऊपर की ओर यात्रा प्रारंभ करने जा रहे थे। अभी तक परिजनों को प्रदीप के वि
षय में कोई सूचना नहीं मिली है।