पूर्व मंत्री नंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Uncategorized

Nandiलखनऊ : बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के खिलाफ इलाहाबाद के औद्योगिक थाना में हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया गया। औद्योगिक थाना क्षेत्र के कुरिया लवायन गांव की पूर्व प्रधान अनीता (35) को कल देर शाम असलहों से लैस बदमाशों ने हत्या कर दी थी।

अनीता जेल में बंद पति राजेश यादव से मिलकर घर लौट रही थी। कुरिया लवायन गांव में रहने वाला राजेश यादव पर पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी पर जानलेवा हमले में शामिल होने का आरोप है। इसी मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तब से वह सलाखों के पीछे है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
अनीता पति से नैनी जेल में मिलने के बाद गांव के पास पहुंची थी, तभी बाइक पर सवार होकर तीन बदमाशों ने अनीता पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। लोग माजरा समझ पाते पूर्व प्रधान की हत्या कर बदमाश फरार हो चुके थे। हत्या की खबर पर परिवारीजन तथा गांव वाले आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों का आक्रोश देख एसपी यमुनापार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूर्व प्रधान के परिवारवालों को समझाने का प्रयास किया। देर रात अनीता की बेटी खुशबू की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर हत्या की साजिश रचने, उनके साले अनूप मिश्रा व साथी कमल कुमार सहित तीन अज्ञात पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है।

अनीता के तीन पुत्रियां प्रीती, खुशबू और निधि हैं। देवर छविराम का कहना है उस पर भी छह मई को जार्जटाउन इलाके में हमला हो चुका है। एसपी यमुनापार लल्लन राय का कहना है कि परिवारीजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।