कन्नौज फर्रुखाबाद एटा मैनपुरी के शाक्य वोट बैंक पर सपा की नजर

Uncategorized

sankisa-boudh_jniफर्रुखाबाद: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बौद्ध तीर्थस्थल संकिसा पर भगवान बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव समारोह को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश सरकार के गृह विभाग में विशेष सचिव रहे आईएएस अधिकारी तपेन्द्र प्रसाद शाक्य ने समारोह को सफल बनाने की जिम्मेदारी ली है। कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटा शाक्य वोट को सपा के पक्ष में करने का प्रयास तो होगा ही फर्रुखाबाद में शाक्य समाज की टिकेट की दावेदारी को भी बल देने का प्रयास होगा| एटा मैनपुरी फर्रुखाबाद और कन्नौज जिले में शाक्य बिरादरी की अच्छी खासी तादात है| इसके अलावा इन सभी जिलों में समाजवादी पार्टी ने यादव जाति के प्रत्याशी बनाये है जो समाजवादी पार्टी का बेस वोट है| सपा एक बड़े तबके के मुताबिक अगर इन इलाको के शाक्य वोट सपा की झोली में आ जाए तो सपा की जीत और आसान हो जाएगी| इसी के मद्देनजर न केवल बौध सम्मेलन में बड़े पैमाने पर भागीदारी की तयारी है बल्कि एक शाक्य जाति का प्रत्याशी भी लड़ाए जाने की सम्भावना प्रबल हो चली है|

[bannergarden id=”8″]
शाक्य समाज के लोगों को एकत्र करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नागेन्द्र सिंह शाक्य एवं संकिसा मुक्ति संघर्ष समिति के संयोजक कामरेड कर्मवीर शाक्य को सौंपी गई है। नागेन्द्र शाक्य के मताबिक इस बार फर्रुखाबाद के अलावा एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज आदि जनपदों में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव नही मनाया जायेगा। वहां के बौद्ध समर्थक 25 मई को संकिसा के समारोह में भाग लेंगे। फर्रुखाबाद में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के आयोजक शिवसरन बौद्ध, विजय सिंह शाक्य, रामऔतार शाक्य, लालाराम शाक्य, बनवारी लाल शाक्य आदि के अलावा महावीर इंटर कालेज के प्रबंधक रामरतन बौद्ध आदि ने भीड जुटाने के लिए प्रचार शुरु कर दिया है। उधर कायमगंज में कामरेड कर्मवीर के साथी बालकृष्ण शाक्य आदि भी सक्रिय हो गये हैं। सपाइयों का कार्यक्रम होने के कारण बसपा नेता प्रोफेसर शौतान सिंह शाक्य, सरिता शाक्य, डीएस कुशवाहा आदि लोग निष्क्रिय हैं।
[bannergarden id=”11″]