जिला जेल में मिले मोबाइल के चार्जर व गांजा,जेलकर्मियों पर गाज गिरना तय

Uncategorized

adm,aspफर्रुखाबाद : प्रदेश में जेलों में अराजकता के कारण शासन के निर्देश पर आज पश्चिम से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर औचक छापामारी की गई। जिलों में अचानक इस कार्रवाई से सनसनी फैल गई। जिला जेल फतेहगढ़ मे मोबाइल का चार्जर व गांजा मिलने से हड़कम्प मच गया|

एडीएम मनोज सिंघल, एएसपी रामभवन चौरसिया , नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी योगेश कुमार ने संयुक्त रूप से जिला कारागार में छापा मार कर तलाशी अभियान चलाया।जिससे जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया| अधिकारियो ने बंदियों के द्वारा अपना खाना बनाये जाने के लिए बनाये गए चूल्हे तोड़ दिये| इसके साथ ही साथ अधिकारियो को कई अप्पत्ति जनक वस्तुए जैसे नशीला पदार्थ (गांजा), मोबाइल फोन के चार्जर, लाइटर व ब्लेड बरामद हुये| इसके सम्बन्ध में अधिकारयो को जेल कर्मचारी व जेल प्रशासन कोई जबाब नही दे सका|

बैरिकों में काफी मात्रा में खाना बनाने का सामान और भट्ठियां पायी गयीं। एडीएम मनोज सिंघल ने बताया जेल महानिरीक्षक को निरीक्षण आख्या भेजी जा रही है। जेल अधिकारियों व बंदी रक्षकों पर गाज गिरने सी संभावना है।