राशन कार्डो के फर्जी सर्वे पर सांसद की तीखी नजर, डीएम को शिकायत

Uncategorized

Salmanफर्रुखाबाद: जिले में चल रहे नए राशन कार्डो को जारी करने के लिए सर्वे का काम गड़बड़ हो रहा है| जिलाधिकारी को सांसद सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि वसीम जमा खान ने शिकायती पत्र देकर मामले की जाँच कर सर्वे ईमानदारी से करने के लिए पत्र सौपा है| पत्र में कहा गया है कि सर्वे का काम कोटेदार कर रहे है| और ऐसे में फर्जी राशन कार्डो के समाप्त होने की सम्भावना शून्य है| वसीम ने बताया कि अगर सर्वे डोर तो डोर नहीं शुरू हुआ तो वे एक सप्ताह बाद फिर जिलाधिकारी से मिलेंगे और सुधार न होने पर मोर्चा खुलना तय है|
[bannergarden id=”8″]
श्री खुर्शीद के प्रतिनिधि वसीम जमा खान ने बताया कि नगर क्षेत्र सहित कमोवेश पूरे जिले में यही स्थिति है| नगर में कोटेदारो को राशन कार्ड के फार्म सौप दिए गए है| वे खुद ही राशन कार्ड के फार्म भर रहे है| नियमानुसार घर घर जाकर सरकारी कर्मचारियो को इसका सर्वे करना था| उनके मुताबिक ऐसा न होकर एक जगह ही बैठ फार्म भरने का काम निपटाया जा रहा है| ऐसे में गरीबो को बिना घूस के राशन कार्ड नहीं मिल पायेंगे| उन्होंने राशनकार्ड सर्वे प्रक्रिया की तत्काल जाँच करने की मांग की|
[bannergarden id=”11″]