सरबजीत की हत्याक का भारत-पाक संबंधों पर असर पड़ेगा: सलमान

Uncategorized

Salmanदिल्ली़: भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की पाकिस्ताकन की जेल में हत्याद पर पूरे देश में आक्रोष की लहर है। विभिन्नभ राजनैतिक दलों ने इस पर अपने अपने ढंग से प्रतिक्रिया दी है। कुछ बानगियां यहां प्रस्तुनत हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह: यह एक अत्यंत दुखद घटना है। भारतीय नागरिक पर हुए निर्मम एवं जानलेवा हमले के लिए जिम्मेदार हमलावरों को न्याय की जद में लाया जाना चाहिए।
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे : हम इस बात से दुखी हैं कि सरबजीत हमारे बीच नहीं रहे, यह बहुत ही दुखद घटना है।

विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद : यह एक दुखद और निंदनीय घटना है। हमारे नागरिक की हत्या हुई है, जिसका असर पाकिस्तान के साथ संबंधों पर पडेगा।

संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ: सरबजीत की मौत दुखद घटना है। इस घटना के बाद पाकिस्तान का असली चेहरा सामने आ गया है।

स्मृति ईरानी : सरबजीत की मौत भारत सरकार की विफलता का परिणाम है। अगर सरकार ने समय रहते आवश्यक कार्रवाई की होती, तो सरबजीत जिंदा होते।

मनीष तिवारी : सरबजीत के साथ जो कुछ हुआ वह अत्यंत दर्दनाक, निंदनीय और दुखद है। पाकिस्तान के इस कायरतापूर्ण हरकत की जितनी निंदा की जाये वह कम है।

प्रकाश जावेडकर : यह एक अत्यंत दुखद घटना है,क्योंकि यह गलत पहचान के कारण हुई घटना है। इस घटना के लिए हमारी सरकार भी जिम्मेदार है।

शाहनवाज हुसैन : सरबजीत की मौत बहुत ही दुखद है। सरकार को उसे शहीद घोषित किया जाना चाहिए और परिवार को हर संभव मदद की जानी चाहिए।

सुषमा स्वराज :यह निर्मम हत्या  है। कोई सभ्य देश इस तरह से व्यवहार नहीं करता है।
नरेंद्र मोदी :सरबजीत की मौत हत्या है। इस मामले में पाकिस्तान ने लोगों को गुमराह किया है।