मैजिक व टेंपो की भिड़न्त में बालक की मौत, आधा दर्जन सवारियां घायल

Uncategorized

FARRUKHABAD : थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर के निकट मैजिक व टेंपो की भिड़न्त में एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गयी व मैजिक व टेंपो में ACCIDENTaccident1सवार आधा दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घायल सवारियों को शहर कोतवाल रूम सिंह ने मैजिक पर लेजाकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[bannergarden id=”11″]

अमृतपुर क्षेत्र के रतनपुर पमारान निवासी विनोद की पुत्री जूली की 5 मई को बारात आने वाली थी। पिता विनोद पुत्री की शादी के लिए फर्रुखाबाद से मैजिक संख्या यूपी 76के 9494 पर सवार होकर चढ़ावा इत्यादि खरीदने के लिए जा रहे थे। तभी सामने से आये टेंपो संख्या यूपी 76के 3297 की चाचूपुर मोड़ के पास आमने सामने भिड़न्त हो गयी। भिड़त में विनोद का पांच वर्षीय पुत्र विमल की मौके पर ही मौत हो गयी। टेंपो व मैजिक में सवार आधा दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं।

[bannergarden id=”8″]

घायलों में शहीम पत्नी सुनील निवासी सोता बहादुरपुर, आनंद वर्मा पुत्र राजेन्द्र वर्मा निवासी इटावा, शैलेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी जोगराज स्ट्रीट फर्रुखाबाद, अनुराग पुत्र शैलेन्द्र, मीना पत्नी रामनरेश गंभीर घायल हैं। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। एक घंटे तक राजेपुर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सीओ अमृतपुर विजय बहादुर सिंह, सीओ सिटी योगेन्द्र कुमार, शहर कोतवाल रूम सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया।