अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पूर्व प्रधानाध्यापक सहित आधा दर्जन घायल

Uncategorized

accidentFARRUKHABAD : शुक्रवार प्रातः से ही दुर्घटनाओं का दौर शुरू हो गया था। खूनी सड़कों ने जहां कई घरों के चिराग बुझा दिये तो वहीं कुछ जिंदगी और मौत के मुहं में झूल रहे हैं। जनपद में हुईं अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पूर्व प्रधानाध्यापक सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें शहर क्षेत्र के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[bannergarden id=”8″]

शुक्रवार सुबह जहां मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गोसरपुर निवासी 18 वर्षीय अमन को खूनी सड़क ने निगल लिया तो वहीं 13 वर्षीय राजीव निवासी कुइयां राजेपुर को मार्ग दुर्घटना ने काल का ग्रास बना लिया। दुर्घटनाओं की बात करें तो नौली प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामकृपाल निवासी दहेलिया थाना मेरापुर उस समय एक अज्ञात कार की चपेट में आ गये। जब वह फर्रुखाबाद से अपने गांव दहेलिया जा रहे थे। जैतपुर के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने पूर्व प्रधानाध्यापक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं दूसरी घटना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के अलीदादपुर निवासी 24 वर्षीय सुनील पुत्र सियाराम व 21 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र रामरतन के साथ उस समय हुई जब वह लोहिया अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी को खाना देने आ रहा था।

[bannergarden id=”8″]

देवेन्द्र के भाई रवेन्द्र की पत्नी ने बीते दिन ही बच्चे को जन्म दिया था। जो लोहिया अस्पताल में भर्ती थी। तभी देवेन्द्र खाना लेकर घर से निकला। वहीं 16 वर्षीय कुलदीप पुत्र रामनरेश व 30 वर्षीय संदीप पुत्र महेन्द्र पाल फर्रुखाबाद से मोहम्मदाबाद की तरफ अपने गांव नगला अमृत जा रहे थे। दोनो का आमना सामना पट्टी खुर्द के निकट हुआ तो एक अज्ञात डीसीएम ने दोनो बाइक सवारों के टक्कर मार दी। जिससे उक्त चारो बाइकों पर सवार चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ईएमटी आशीष कुमार ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

तीसरी घटना थाना अमृतपुर के ग्राम रतनपुर निवासी 40 वर्षीय सतीश पुत्र मानसिंह के साथ हुई। सतीश रूपापुर चीनीमिल में ट्रक चालक का काम करता है। जो अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव से चीनी मिल जा रहा था। रास्ते में कैथा गांव के पास अज्ञात वाहन ने सतीश के टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

चौथी घटना में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला याकूतगंज निवासी उमाकांत की 12 वर्षीय पुत्री उजाला घायल हो गयी। घायल उजाला की मां पुष्पा ने बताया कि उजाला अपनी चप्पल ठीक कराने याकूतगंज रेलवे स्टेशन पर मोची की दुकान पर गयी थी। जहां सड़क पार करते समय अज्ञात बाइक सवार ने उजाला को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से चुटहिल हो गयी।

सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कइयों की हालत नाजुक बतायी गयी है। जिसमें कुलदीप व संदीप को लोहिया अस्पताल से हालत गंभीर होने पर रिफर कर दिया गया है।