अत्यधिक भावुक व शंकालु होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

indexफर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 11 फरवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 11 फरवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

[bannergarden id=”8″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2, 11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
* हिटलर
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

राशिफल 11 फरवरी 2013, सोमवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

जो आप दिल से चाहते हैं उसे आप कड़ी मेहनत से प्राप्त कर सकते हैं. आपका लकी रंग मोब और लकी नंबर 21 है. सहयोग मिलेगा। मन भी प्रसन्नता महसूस करेगा। दाम्पत्य सुख में अनुकूल स्थिति पाएंगे। मित्रों से आर्थिक लाभ पाएंगे।

 वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आपने जो पास्ट में काम किए थे उसका परिणाम आने वाला है. आपका लकी रंग इंडिगो और लकी नंबर 14 है.  सुखद समाचार मिलेगा। कार्य में नीरसता की समाप्ति तथा उत्साह की वृद्धि होगी। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता बनेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

हाल फिलहाल आपको जो तरक्की मिली है उससे आप काफी खुश हैं. आपका लकी रंग ब्राउंन लकी नंबर 30 है.  दूसरों के कारण कष्ट हो सकता है। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने का योग बनेगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज किसी मसले को सुलझाते हुए दिखगे, एकतरफा मत सोचिएगा. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 7 है. व्यापार अच्छा चलेगा। माता से विवाद हो सकता है। नौकरी में नवीन पद की प्राप्ति की संभावना है। योग्यता, अनुभवों से कार्य करना होगा।

 सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

अच्छा होगा आज आप केवल कर्म करे क्योंकि इसके पारिणाम आपको हाल में ही मिल सकते हैं. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 18 है. तात्कालिक समस्याओं के समाधान के योग हैं। वाणी पर संयम रखें। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। अधिकारी, कर्मचारियों के मध्य आपका महत्व बढ़ेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

खुद की सेहत का ख्याल आप रख रहे हैं, अपनी परिवार की सेहत पर भी ध्यान दें. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 18 है. आवास की समस्या हल होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्य-व्यवसाय में इच्छित स्थिति, लाभ होने के योग हैं।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आपने जिसे हमेसा चाहा है वह अब आपकी तरफ बढ़ रहा है. आपका लकी रंग टर्कर वॉइस और लकी नंबर 8 है. प्रतिष्ठित व्यक्ति से संबंधों का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य सरलता से बनेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।

 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

अच्छा यही है कि आप अपने पास्ट को भूल कर आगे बढ़ें. आपका लकी रंग सी ग्रीन और लकी नंबर 35 है.  वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की उन्नति-प्रगति होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में संभव। व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अपने काम के साथ-साथ घरेलू जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दीजिएगा. आपका लकी रंग आइवरी और लकी नंबर 1 है. उलझनों के बावजूद लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सहयोगी रहेगा। यश, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आलस्य से बचें। पक्षपात न करें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

जब सब आपके फेवर में हो रहा है तो नकारात्मक क्यों सोच रहे हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 3 है. व्यर्थ समय बर्बाद न करके समय पर कार्य करें। विरोधी आपके काम को प्रभावित कर सकते हैं। कार्य-व्यवसाय में मनोनुकूल सफलता नहीं मिल पाएगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आपको उस जगह से भी पैसा आएगा जिसे आप भूल गए थे. आपका लकी रंग वर्मिलियन और लकी नंबर 2 है.  आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। व्यापार में इच्छित लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य सुधरेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आपको सब आइडल मानते हैं इसलिए घबराइए मत मुस्कुराते रहिए. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 12 है. संतान की ओर से थोड़ा कष्ट रहेगा किंतु प्रयास करने से समस्या हल हो सकती है। आपका आत्मविश्वास आज प्रत्येक कार्य में आपको सफलता दिलाएगा। कार्य की वृत्ति को गोपनीय रखना चाहिए।