झगड़े की स्थिति रहने से रिश्तों में खटास रहती है आज जन्मे लोगों में

Uncategorized

images1फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 30 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। जिससे कई बार पति पत्नी या अन्य परिजनों से झगड़े भी होते रहते हैं। [bannergarden id=”8″]

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2013, 2019 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 3, 12, 21, 30 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। आपकी पिछले समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। अविवाहित भी विवाह के बंधन में बंधने को तैयार रहें। नौकरीपेशा उन्नति पाएंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में सफल होगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद-वातावरण मिलेगा। विशेष परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

मूलांक 3 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जनरल मानेक शॉ
* औरंगजेब
* अब्राहम लिंकन
* स्वामी विवेकानंद
* डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

राशिफल 10 जनवरी 2013, गुरुवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप सबकी सुने लेकिन करे खुद की करें. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 14 है. गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। जल्दबाजी से काम न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आपको जो भी मन कर रहा वह करें, इसी से आप बेहतर अनुभव करेंगे. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 1 है. निजी प्रयास सार्थक होंगे। आलस्य नहीं करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज के दिन आप धीरज रखिए, थोड़ा सा दयालु बनिए अच्छा दिन जाएगा. आपका लकी रंग वायलेट लकी नंबर 34 है. पराक्रम में वृद्धि से समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण हो सकेंगे। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़ों से यथासंभव बचें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अपने दोस्तो के साथ समय बिताइए और सोशल कीजिए. आपका लकी रंग सफेद लकी नंबर 22 है. संत-समागम होगा। वाहन सुख मिलेगा। व्यावसायिक अथवा आजीविका संबंधी समस्या का समाधान संभव है। कर्मचारियों पर विशेष ध्यान दें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

थोड़ी परेशानी आज आपके तरीको में देखी जा सकती है लेकिन अपने आप को रोकिए मत. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 27 है. व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलेगी। चिंता, व्याकुलता व भागदौड़ रहेगी। आपके कार्यों की आलोचना होगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आपको अपने नजदीकी के लिए थोड़े से बलिदान देना पड़ेगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 10 है. अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें। व्यवहारकुशलता से अधिकारियों के सम्मानपात्र बन सकेंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपको बहुत ही सारी जिम्मेदारियां मिल सकती है. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 2 है. आत्मविश्वास से तथा धैर्यपूर्वक आगे बढ़ें। सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

तनाव से आप थोड़ा सा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप सभी उभर जाएंगे. आपका लकी रंग गोल्डन ब्राउंन और लकी नंबर 30 है. व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। वाहन सतर्कता से चलाएं। नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। बड़े लोगों से भेंट होगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अपने काम से दूर रहकर थोड़ा सा अपने दिमाग को रिलेक्स दीजिए. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 17 है. अधिक लोभ, लालच न करें। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

इस समय जरूरत है कि आप अपने लाइफ में थोड़ा बदलाव करें. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 31 है. कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उचित मार्गदर्शन लेना होगा। उलझनों से मुक्ति मिलेगी। कर्ज नहीं लें। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज के दिन आप किसी को खुश करने की कोशिश कीजिए. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 18 है. आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आपको कुछ ऐसा सर्प्राइज मिलेगा जिससे आप खुश हो जाएंगे. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 21 है. प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। बुद्धिमानी से कई रुके कार्य पूर्ण होने के योग बनेंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। सफलता मिलेगी।