आठवें जश्ने नूरी की तैयारियों में जुटे अकीदतमंद

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जसमई दरबाजा स्थित खानकाहे नूरिया के आठवे सालाना उर्से मुबारक की तैयारियों में उनके अकीदत मंद जोर शोर से जुटे हुए हैं। 31 जनवरी से 2 फरवरी तक उर्स का आयोजन धूम धाम से किया जायेगा। [bannergarden id=”8″]

जिसमें 31 जनवरी को दोपहर एक बजे नजर मुर्शीद बरहक बाद नजर लंगर आम होगा। मजार पर 1 फरवरी को सुबह गुशल का आयोजन होगा। उसके बाद दिन में 9 बजे शंदल व चादरपोशी, गुलपोशी व गश्त गागरी का आयोजन किया जायेगा। फातहा ए लंगर भी 1 फरवरी को ही होगा।

बाद नमाज ए इशा रात में मिलाद शरीफ के बाद पूरी रात नातिया मुशायरा होगा जो सुबह तक जारी रहेगा। 2 फरवरी को बाद नमाज ए फज्र हलकाए जिक्र के बाद 9 बजे दिन में कुल शरीफ, लंगर, खास व आम होगे। यह जानकारी जेरे सरपरस्ती सज्जादा नसीन हाफिज शाह आफताब आलम उर्फ हबीबउल्ला शाह नूरी चिश्ती ने दी।