CM का फर्रुखाबाद को तोहफा- सतीश दीक्षित को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

EDITORIALS

Satish Dixitफर्रुखाबाद: गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फर्रुखाबाद को तोहफा दिया है| पुराने समाजवादी और पत्रकार वकील सतीश दीक्षित को श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमेन बनाया गया है| श्री दीक्षित को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है| सतीश सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे|
लखनऊ से सतीश दीक्षित ने जेएनआई को बताया कि मुलायम सिंह ने विशेष रूप से उन्हें ये जिम्मेदारी सौपी है| उन्होंने कहा कि वे हर हाल में श्रम बोर्ड के दायित्वों को ईमानदारी व् कर्मठता से निभाने का प्रयास करेंगे| इस तरह से फर्रुखाबाद में अब दो दो लाल बत्ती हो गयी है| नरेन्द्र सिंह यादव को पहले चक्र में अखिलेश यादव ने होमगार्ड राज्यमंत्री बनाया था|
[bannergarden id=”8″]
उनके कैबिनेट मंत्री बनने पर उनके शुभचिंतको ने हर्ष व्यक्त किया है व् शुभकामनायें भेजी है| श्री दीक्षित पुराने कट्टर समाजवादी व् पत्रकार भी है| फर्रुखाबाद की पत्रकार बिरादरी ने भी उनके मंत्री बनने पर शुभकामनायें दी है| श्री दीक्षित वर्तमान में जेएनआई न्यूज़ पोर्टल पर लम्बे समय से “फर्रुखाबाद परिक्रमा” का कालम भी लिख रहे है| जिसमे उनकी बेबाकी और सामाजिक द्रष्टिकोण की धार देखने को मिलती है| हर रविवार को प्रकाशित होने वाले उनके कालम में सबसे अधिक पाठक होते है|