लोहिया मूर्ति के निकट अराजकतत्वों के इकट्ठे होने का मुद्दा उठा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली में बुलायी गयी व्यापार मण्डल की बैठक में व्यापारियों ने कोतवाल के सामने विभिन्न समस्याओं को रखा। जिसमें कहा गया कि आवास विकास तिराहे पर शाम होते ही अराजक तत्वों का इकट्ठा होना शुरू हो जाता है। जिससे आये दिन विवाद हो जाता है।

शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने कोतवाली में व्यापार मण्डल की  एक परिचय बैठक बुलायी। पहुंचे व्यापार मण्डल के नेताओ ने शहर की समस्याओ को रखा। जिसमें व्यापारी पूर्व में हुई चोरियों के खुलासे न हो पाने के मामले में उग्र दिखे। व्यापारियों ने कहा कि शहर में हुईं चोरियों के पुलिस खुलासे नहीं कर पा रही है। दिनों दिन चोरियां बढ़तीं जा रहीं हैं। व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। जिस पर कोतवाल ने चोरियों के शीघ्र खुलासे का आश्वासन व्यापारियों को दिया। वहीं आवास विकास स्थित लोहिया मूर्ति के निकट शाम होते ही अराजकतत्वों का इकट्ठे होने के बाद आये दिन विवाद करने का मुद्दा भी उठाया गया। जिस पर पुलिस द्वारा व्यापारियों को चिन्हित स्थानों पर पिकेट ड्यूटी के द्वारा गश्त लगवाने व अराजक तत्वों को खदेड़ने की बात भी कही गयी।

इस दौरान व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, बंटी सरदार, इकलाख खान, इस्लाम चौधरी, पुन्नी शुक्ला, संजीव मिश्रा बाबी के अलावा अन्य व्यापारी मौजूद रहे।