मुख्यमंत्री का पुतला फूंक किया विरोध प्रदर्शन

Uncategorized

फर्रुखाबाद: दिल्ली में गैंगरेप की शिकार हुई छात्रा की मौत के बाद युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने फतेहगढ़ चौराहे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का पुतला फूंक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शीला दीक्षित मुर्दाबाद व सरकार विरोधी नारे लगाये।

फतेहगढ़ चौराहे पर साबिर हुसैन एवं यूसुफ अंसारी के नेतृत्व में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का पुतला बनाया गया। जिसके बाद युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी करते हुए पुतले को चौराहे पर रखकर फूंक दिया गया। युवाओं ने मांग की कि दिल्ली सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए, गैंग रेप के आरोपियों को तत्काल फांसी दी जानी चाहिए। छात्रों ने मांग की कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किये जायें जिससे छात्रायें अपने स्कूल इत्यादि भय मुक्त होकर जा सकें।

इस दौरान राघवन त्रिवेदी, अनूप शुक्ला, मोन्टी ठाकुर, विकास ठाकुर, अमित ठाकुर, अफजल हुसैन, अलीम भाई, सलीम भाई, अमन अंसारी, जाकिर हुसैन, रजतराज सिंह, अभिषेक चौहान, अभिषेक गुप्ता, नवीन चौधरी, राजू यादव, रितेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।