शरारती तत्वों ने वृद्वा के खोखे में आग लगायी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास स्थित लोहिया अस्पताल के मुख्य द्वार के पास एक वृद्वा के खोखे में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जिससे उसमें रखा रखा सामन जलकर राख हो गया। जानकारी होने पर परिजनों ने आग बुझायी।

लोहिया अस्पताल के मुख्य द्वार के पास वृद्वा रामश्री गुप्ता का चाय का होटल है। रामश्री रात को होटल में ही सोती है लेकिन बीती रात रामश्री पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर में अपनी पुत्री रज्जो के यहां गयी थी। होटल में उसकी छोटी पुत्री पुष्पा सो रही थी। तभी किसी ने होटल में आग लगा दी। जिससे होटल धूं धूं कर जलने लगा। सूचना होते ही पुष्पा ने इसकी जानकारी अन्य परिजनों को दी। परिजनों ने जैसे तैसे आग बुझायी। आग में रामश्री का रजाई, गद्दा, कंबल व अन्य होटल का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर आवास विकास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।