पुराने विवाद को लेकर चलीं गोलियां

Uncategorized

फर्रुखाबादः शहर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज चौराहे पर बीती रात दो पक्षों में आपसी विवाद में मारपीट के बाद गोलियां चल गयीं। जिसमें पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक साहगंज हरचंदराय मोहल्ला निवासी राहुल पुत्र आनंद जोशी का विवाद आईटीआई चौराहा निवासी राहुल श्रीवास्तव से हो गया। दोनो का साहबगंज चौराहे पर विवाद हो गया। विवाद होने से दोनो पक्षों के कई लोग आ गये। विवाद के बाद मारपीट भी हो गयी। तभी उनमें से कुछ लोगों ने कई हवाई फायर भी कर दिये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल जोशी को हिरासत में ले लिया।

इस सम्बंध में घोड़ा नखास चौकी इंचार्ज संतोष भारद्धाज ने बताया कि गोलियां चलने की बात गलत है। विवाद साइकिल टच हो जाने को लेकर हो गया था। जिसमें राहुल श्रीवास्तव की तहरीर पर राहुल जोशी का शांति भंग की धारा 151 में चालान कर दिया गया। कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी विग्गन सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के सम्बंध में कोई जानकारी नहीं है।