स्वतंत्रता सेनानी हरीशचन्द्र का निधन

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन राष्ट्रीय सामाजिक

HAARISHCHNDR CHATURVEDI1फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरु रोड़ निवासी 97 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरीशचंद्र चतुर्वेदी का निधन हो गया| उनका पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया|

काफी समय से उम्र के अंतिम पडाब में अस्वस्थ्य चल रहे हरीशचंद्र चतुर्वेदी ने देश और जिले से कह दिया की अच्छा तो हम चलते है| उनके निधन की खबर पर अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल, एसडीएम संत कुमार, तहसीलदार आरपी चौधरी आदि उनके आवास पर पंहुचे| अधिकरियो ने स्वतंत्रता के सारथी को तिरंगा ओढाकर पुष्प अर्पित किये| उनके आवास के बाहर खड़े हजारो लोगो की आँखे नम थी|

उनके अंतिम संस्कार में सदर विधायक विजय सिंह शामिल हुये| उनके पुत्र सुधाकर चतुर्वेदी ने उन्हें मुखाग्नि दी| उन्हें जिला हमेशा याद करेगा|