सात से चलेगा सपा का सामाजिक न्याय कार्यक्रम

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी जिला इकाई की मासिक बैठक शनिवार को कार्यालय में हुई। इसमें शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 7 से 20 जनवरी तक चलने वाले समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम पर मंथन हुआ| इस दौरान कार्यक्रम के प्रभारी भी बनाये गये|
नगर के आवास विकास सपा के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया| इसमें शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 7 से 20 जनवरी तक चलने वाले समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि गांव-गांव जाकर वर्तमान जन विरोधी सरकार के खिलाफ जनता को जागरूक करें। जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने अपना दो वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने कई बड़े वादे किए थे। साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं हुआ। देश प्रदेश की जनता अच्छे दिन का इंतजार कर रही है। कहा कि 2019 के चुनाव में जनता जवाब देने को तैयार है। जनविरोधी सरकार में गरीबों, किसानों का शोषण हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने फ्रन्टल संगठनों की नियमति बैठक करने के निर्देश दिये|
इस दौरान पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने पूर्व की सपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने की नसीहत दी| इस दौरान पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित,महासचिव मंदीप यादव,महानगर अध्यक्ष विजय यादव,सचिन सिंह यादव,व्लाक प्रमुख कमालगंज राशिद जमाल सिद्दीकी,सुबोध यादव,जीतेंन्द्र यादव,विवेक यादव,जीतू यादव,पुष्पेन्द्र यादव आदि ने विचार रखे| इस दौरान अनिल मिश्रा,ज्ञानेंद्र शाक्य,इलियास मंसूरी आदि रहे| संचालन मुन्ना यादव आदि रहे|