सांसद पुत्र के मामले में 48 घंटे के बाद भी गिरफ्तारी नही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: सांसद पुत्र के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के बाद भी अभी गिरफ्तारी नही कर पायी है| पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है| लेकिन अभी पुलिस खाली हाथ है| खबर है कि पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को उठाया था|

बीते 25 सितम्बर की रात सांसद पुत्र अर्पित राजपूत के साथ ग्राम पपियापुर निवासी धर्मेन्द्रपुत्र कुन्नू,गुलाब पुत्र कमल, छंगा उर्फ़ एसपी पुत्र अवनीश व एक अज्ञात ने उसे तमंचे की बट व लाठी-डंडो से जमकर पीट दिया| वह उस पर 2 से तीन फायर किये थे| जिसके बाद अर्पित की तहरीर पर पुलिस ने धारा 323,307व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| लेकिन सत्ता के सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र अर्पित राजपूत के साथ मारपीट कर फायर झोकने वाले अभी भी खुलेआम घूम रहे है|

प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम ने बताया कि आरोपी अभी हाथ नही आये है| उनकी जानकारी के लिये परिजनों को कोतवाली लाया गया था| उन्होंने जल्द हाजिर करने का भरोसा दिया है| पुलिस तलाश में जुटी है|