सर्वोदय नेताओ से पुलिस की धक्का-मुक्की

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) अमृतपुर तहसील शिकायत करने आये सर्वोदय मंडल के नेता व अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह के साथ धक्का-मुक्की हो गयी | धक्का देने से वह जमीन पर गिर गये | उन्होंने जिले के अफसरों पर गम्भीर आरोप लगाये है |

लक्ष्मण सिंह अपने साथ लगभग दो दर्जन महिलाओ और ग्रामीणों को लेकर तहसील पंहुचे| जंहा उन्होंने अपनी शिकायत तहसील दिवस में मौजूद प्रमुख सचिव नवनीत कुमार सेंगर से की| उन्होंने कहा की सांसद मुकेश राजपूत 50 लाख, तत्कालीन सदर विधायक विजय सिंह ने 25 लाख व तत्कालीन एमएससी मनोज अग्रवाल ने अपनी निधि से 25 लाख विधुत शवदाह गृह के लिये दिये थे| लेकिन अफसरों की हिला हबाली के चलते अभी तक कुछ नही हो सका| उन्होंने विधुत शव दाह गृह की मांग जल्द पूर्ण करने की मांग भी की| प्रमुख सचिव ने उन्हें भरोसा दिया | उन्होंने अपनी भूमि विवाद की शिकायत भी की |

इसके बाद सभी तहसील के बाहर आ गये और गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी | प्रमुख सचिव की मौजूदगी में नारेबाजी होते देख मौके पर तैनात कमालगंज थानाध्यक्ष संजय राय ने उन्हें धक्का दे दिया| जिससे वह नीचे जा गिरे| बाद में काफी नोकझोंक भी हुई| थानाध्यक्ष अमृतपुर नरेन्द्र कुमार गौतम भी मौजूद रहे|

लक्ष्मण सिंह सहित पांच के खिलाफ मुकदमा
बीते दिन मकान दुकान ध्वस्त करने में मामले में पुलिस ने सर्वोदय मंडल के नेता लक्ष्मण सिंह ग्राम गाँधी निवासी विश्वनाथ व विष्णुपाल व सिडेचक्करपुर निवासी आलोक सिंह व नरेन्द्र सिंह के खिलाफ 427 , 504 , 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|