समाज को संगठित करेगी अखंड भारत यात्रा

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: विश्व हिन्दू महासंघ के नेतृत्व में 13 अगस्त को अखंड भारत यात्रा निकाली जायेगी| जिसमे जनपद के विभिन्य हिन्दू संगठन शामिल होंगे| यात्रा की तैयारी बैठक में सभी कार्यकर्ताओ को अवश्यक दिशा निर्देश दिये गये|

शहर के रोडबेज बस अड्डे के निकट स्वराज कुटीर में आयोजित यात्रा की तैयारी बैठक में सौरभ शुक्ला ने बताया की यात्रा 13 अगस्त को टाउन हाल से शुरू होगी| जिसमे सैकड़ो कार्यकर्ता व सामाजिक लोग शामिल होंगे| वही यात्रा पक्का पुल, चौक होती हुई घुमना व लाल दरवाजे से गुजर कर स्वराज कुटीर पर समाप्त होगी| यात्रा में विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेन्द्र बहादुर भी शामिल होंगे| यात्रा को हिन्दुओ को संगठित होने का संदेश दिया जायेगा|

इस दौरान जिलाध्यक्ष अविनाश दुबे, रविन्द्र सिंह, रवि मिश्रा, आचार्य प्रदीप शुक्ला, राहुल जैन, अमित दुबे, राहुल प्रताप सिंह, नरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे|