समाजवादी सेकुलर मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर डॉ० जितेन्द्र की ताजपोशी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर रहे शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए समाजवादी सेकुलर मोर्चा के 30 जिलाध्यक्षों का एलान कर दिया है। जिसमे फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष पद पर डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव की ताजपोशी की गयी है|
शिवपाल सिंह ने जिले में सपा नेताओ में सेंधमारी शुरू कर दी है| उन्होंने डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव को मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है| वही वारिस अली उर्फ़ बन्ने खां को मोर्चा का महानगर अध्यक्ष बनाया है| सपा का एक महात्वपूर्ण चेहरा अपने मोर्चा में शामिल करने की खबर से जिले की समाजवादी पार्टी में भी अन्दरखाने में हडकंप है| जितेन्द्र सिंह यादव ने जेएनआई को फोन पर बताया की मोर्चा में उन्हें जिलाध्यक्ष का जो पद दिया है| अभी उनके पास आधिकारिक सूचना नही है| इस सम्बन्ध में वार्ता की जायेगी|
वही सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे विश्वास गुप्ता, पूर्व सपा जिला महासचिव असलम शेर खां, पूर्व महानगर अध्यक्ष चाँद मोहम्मद खां,शिवपाल सिंह यूथ ब्रिगेड प्रदेश महासचिव मोहन सिंह आदि दर्जनों सपा नेताओं ने मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मिन्ना खां के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने बताया की आगमी लोक सभा चुनाव में सेकुलर मोर्चा से कोई फर्क नही पड़ेगा| बड़ी पार्टियों से ही नई पार्टियों का गठन कोई नई बात नही है|