सभापति के मतदान में पर्चा फाड़ने का आरोप लगा हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कंपिल)सहकारी समितियों की प्रबंध कमेटी के सभापति, उपसभापति पद के लिये का निर्वाचन किया गया था| जिसमे एक पक्ष से दूसरे पक्ष पर पर्चा फाड़ने का आरोप भी लगाया| लेकिन बाद में अधिकारीयों के पंहुचने पर मामला रफा-दफा किया गया|
किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में सभापति पद के लिए दो लोगों ने पर्चा दाखिल किया था। जिसमे राजेन्द्र श्री व संतोष शाक्य का पर्चा दाखिल हुआ था। राजेन्द्रश्री ने आरोप लगाया कि उनका पर्चा संतोष शाक्य ने फाड़ दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। विवाद बढने पर सीओ कायमगंज नरेश कुमार, एसडीएम ब्रजकिशोर दुबे पहुंचे । उन्होंने समझाकर मामला शांत कराया। दावेदार राजेंद्रश्री ने आरोप लगाया कि दोनों दावेदार भाजपा समर्थित है लेकिन मैं छोटा प्रत्याशी हूँ इसलिए सत्तापक्ष के लोग दबाव बनाकर चुनाव करना चाहते है। हमे वहाँ से निकाल दिया गया है और कोई जानकारी नही दी जा रही है। जबकि मेरे साथ 9 मे से 5 सदस्य रामौतार,अनंगपाल,
राजेन्द्रश्री,राजेश्वरी देवी, रामौतार हैं। पांचो सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही से पर्चा फाड़ा गया।
निर्वाचन अधिकारी रामनिवास शाक्य ने संतोष को बाद में निर्विरोध जीत दे दी।वही सिवारा खास में सभापति मुकेश व उप सभापति अशोक, सादनगर में सभापति सावित्री देवी व उपसभापति कैलाश चंद्र रहे।रुदायन से जयसिंह यादव सभापति बने|