सपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी शमा बांधने का प्रयास

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) समाजवादी पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष की सपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व विधायक सहित अन्य सपा नेताओ ने सघन जनसम्पर्क जारी किया हुआ है| चुनाव करीब आते ही प्रत्याशी के पक्ष में शमा बांधने का प्रयास किया जा रहा है|
पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिये सपा नेता जियाउद्दीन की पत्नी शमा को टिकट दिया है| जिसके पक्ष में माहौल बनाने के लिये सघन जनसम्पर्क किया जा रहा है| प्रत्याशी पौत्र अकरम शेख ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के लोगो से सघन जनसम्पर्क जारी रखा है| गुरुवार को भी दर-दर दस्तक देकर सपा प्रत्याशी का माहौल बनाने का प्रयास किया गया|
सपा के वरिष्ठ नेता जियाउद्दीन को उनके सपा में लम्बे कार्यकाल का लाभ भी मिलेगा यह माना जा रहा है| प्रत्याशी शमा बेगम ने बताया की जनता लालच, दबंगगई, साम्प्रदायिकता से ऊपर उठकर अपने मतदान का प्रयोग करे| जिससे उनके कस्बे का विकास किया जाये|