शुभम का दोबारा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर कब्जा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:कांग्रेस कमेटी के युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर शुभम तिवारी की दोबारा ताजपोशी होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाईं बांटकर आतिशबाजी चलायी|
कांग्रेस में एक लम्बे समय से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाये शुभम तिवारी का कब्जा पुन: जिलाध्यक्ष पद पर कायम रहा| जिसके चलते नगर कांग्रेस व जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मिलकर चौक पर एकत्रित होकर आतिशबाजी चलायी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया| शुभम के दोबारा जिलाध्यक्ष बनने की खबर लगते है उनके समर्थको में ख़ुशी की लहर है|
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी ने जेएनआई को फोन पर बताया की वह पार्टी से युवाओ को जोड़ने का कार्य करेंगे| और पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जायेगा|
इस दौरान पुन्नी शुक्ला,अरुण अग्निहोत्री,रिषभ अग्निहोत्री,मनोज त्रिवेदी,आरिफ खां,मोहित शुक्ला,पंकज शर्मा,इमरान अंसारी,अतुल जैन,सत्यप्रकाश,अर्जुन शर्मा,शेखर दिवाकर विपिन प्रजापति आदि रहे|

Comments are closed.