महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: (कंपिल) थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम राईपुर चिनहट में अपने मायके पति के साथ दावत में आयी महिला की ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर मौत हो गयी। वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर भगा ले गया।

चिनहटपुर निवासी लटूरी सिंह ने अपनी पुत्री मिथलेश उर्फ नन्हीं 32 वर्ष की शादी पीतम नगर पटिया में सुनील के साथ की थी। बुधवार को लटूरी सिंह के यहां राईपुर चिनहटपुर में बामन कार्यक्रम था। जिसमें मिथलेश अपने पति सुनील के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर अपने मायके आयी थी। घर से कुछ ही दूरी पर रह गयी थी तभी अटेना की तरफ से आ रहे स्वराज ट्रैक्टर ने आगे से टक्कर मार दी। जिससे महिला मिथलेश गिर गयी। गिर जाने से ट्रैक्टर ट्राली का पहिया मिथलेश के पेट से निकल गया। परिजन आनन फानन में उसे फर्रुखाबाद अस्पताल के लिए ले गये। महिला की रास्ते में हथियापुर के पास मौत हो गयी। वहीं ट्रैक्टर चालक ट्राली लेकर भाग गया। जिसमें गन्ना भरा हुआ था। ट्रैक्टर कारब का बताया गया है। थानाध्यक्ष कंपिल ने बताया कि महिला के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा।