विश्वास की जमात से पुराने चेहरे रहे नदारद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa सामाजिक

vishavs-guptavishvas-gupataफर्रुखाबाद: युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में उनकी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिव पाल सिंह यादव ने जनपद के युवा विश्वास गुप्ता को बीते एक दिन पूर्व जिले की समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया| लेकिन मंगलवार को आयोजित हुई मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर पार्टी कार्यालय में पार्टी के पुराने अधिकतर चेहरे गायब रहे| युवाओ के साथ विश्वास ने लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही साथ लोहिया अस्पताल में मरीजो को फल वितरण भी किया|

पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के 78 वें जन्मदिन पर आयोजित गोष्ठी में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का युवा कार्यकर्ताओ ने गर्म जोशी से स्वागत किया| इसके साथ ही साथ विश्वास गुप्ता ने कहा कि बीजेपी के लोग केबल भाषण वाजी देकर देश को गुमराह करना जानते है| वही सपा में सीएम अखिलेश यादव की युवा सोच और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह की गहरी संघर्ष निति के चलते पार्टी नई दिशा में जा रही है|

गोष्ठी के बाद सभी लोहिया प्रतिमा पर पंहुचे जंहा प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद लोहिया अस्पताल पंहुचे| पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव और जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर मरीजो को फल व विस्कुट वितरित किये| विश्वास गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2012 में जो लोग उनके साथ संगठन में थे उन्हें नई कमेटी में स्थान दिया जायेगा| इस दौरान सुरेन्द्र सिंह गौर, चाँद खां,कुक्कू चौहान, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, पंकज गुप्ता, अशोक गुप्ता,अनिल मिश्रा आदि मौजदू रहे|