मार्ग दुर्घटनाओ में दो युवको की मौत से कोहराम

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS

suhsi-yadv-dhiru-copyफर्रुखाबाद: अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओ में दो लोगो को दर्दनाक मौत हो गयी| दोनों के शवो को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है|

कोतवाली कायमगंज के बगिया मंगू लाल निवासी 19 धीर सिंह पुत्र मूल चन्द्र बीते सोमवार को शाम अपने घर से नोनियगंज निवासी डीजे संचालक भूरा पुत्र रामआसरे के साथ घर से चला गया| मंगू के भाई वीर सिंह ने बताया कि भूरा से उसका लेनदेंन का विवाद था| बीते सोमबार को 11 बजे गौरव शर्मा ने फोन पर बताया कि धीर सिंह की मौत हो गयी है| उसका शव लोहिया अपस्ताल में पड़ा है| उसे 10:45 बजे लोहिया अस्पताल पंहुचाया गया| परिजनों का आरोप है की उसका शव लोहिया अस्पताल में छोड़ कर कोई चला गया| देर रात 1 बजे उसकी माँ शकुंतला भाई वीर सिंह व नीरज लोहिया अपस्ताल पंहुचे| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

वही थाना कमालगंज के सील चौराहा निवासी 17 वर्षीय सुशील पुत्र गिरीश चन्द्र को सुबह ट्रक चालक नीरज पुत्र श्रीपाल यादव आलू भरने के लिये बुला ले गया| उसने कमालगंज में ट्रक में आलू लोड किया| उसके बाद बीती रात 10 :15 को उन्हें सूचना मिली की सुशील का शव खुदागंज में सड़क किनारे पड़ा था| जिस पर परिजन और पुलिस ,मौके पर आ गये| उसे 108 से लोहिया अस्पताल भेजा गया जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| सुशील जेपी मोमोरियल विधालय खुदागंज में कक्षा हाई स्कूल का छात्र था| परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है|