लेनदेन के विवाद में बृजलाल को उतारा था मौत के घाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) बीते 3 अक्टूबर की सुबह 45 वर्षीय ब्रजलाल पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम अहमदगंज का शव खेत में बरामद हुआ था| पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया|
मृतक के भाई संतराम ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा था कि बीती 2 अक्टूबर की रात उसके भाई 45 वर्षीय ब्रजलाल पुत्र रामनाथ के पास मोबाइल पर फोन आया| वह फोन आते ही बाहर चला गया | लेकिन लौट के नही आया| परिजन रात में उसे खोजते रहे| सुबह लगभग 7 बजे उसका शव गाँव के ही नेत्रपाल के खाली पड़े खेत में लहुलुहान हालत में पड़ा मिला| पुलिस को घटना पर मृतक का मोबाइल नही मिला| घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खुलासा कर दिया|
पुलिस ने गाँव के ही आरोपी गोपाल उर्फ़ तुफानी पुत्र किशन नाई को गिरफ्तार किया| उसके पास से पुलिस को मृतक का मोबाइल भी मिला है| एसपी संतोष मिश्रा ने पुलिस लाइन में घटना की खुलासे की जानकारी भी दी| प्रभारी निरीक्षक जसबंत सिंह, स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित आदि रहे|