मनचले को महिला ने पीटा चप्पलों से पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:बीती रात नगर में निकाली गयी राम बारात के दौरान महिलाओं से अश्लीलता करने के चलते एक मनचले को महिला ने चप्पलों से पीट दिया| जिसके बाद युवक मौके से खिसक गया| जिसके साथ ही कई जगह मारपीट की घटना भी हुई|
जिस समय प्रभु श्रीराम की बारात सडकों पर से गुजर रही थी| उस समय चौक पर भारी पुलिस बल था| लेकिन पुलिस के सामने ही दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी| बाद में पुलिस कर्मियों ने मामले की शांत किया| इसके साथ ही लोहाई रोड पर भी दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी| जिसके बाद मौके पर पंहुचे नखास चौकी इंचार्ज बनी सिंह ने मामले को रफा-दफा कराया|
रात तकरीबन 10 बजे लाल दरवाजा टंकी के नीचे कुछ महिलायें बैठी थी| तभी एक मनचले युवक ने उन्हें अश्लीलता कर दी| जिससे एक महिला आक्रोशित हो गयी| उसने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी| जिसके बाद युवक मौके से खिसक गया|