भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने ग्रामीण व उसके पुत्र को पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)भूमि विवाद के चलते ग्रामीण व उसके पुत्र के साथ मारपीट किये जाने की शिकायत पुलिस को तहरीर देकर की गयी| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी हुई है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमापुर में ग्राम प्रधान अशोक मिश्रा गाँव के ही राधेश्याम पुत्र गुरु दयाल के खेत में खडंजा बना रहे थे| आरोप है की अपने साथियों के साथ आये भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजकुमार उर्फ़ राजू ने खडंजा बनने से रोंक दिया और मना करने पर राधेश्याम व उसके पुत्र के साथ जमकर मारपीट कर दी| घटना के सम्बन्ध में राधेश्याम ने थाना पुलिस को तहरीर दी|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया की राजकुमार ने खडंजा बनाये जाने के रास्ते में अपने मबेशी बांध दिये जो गलत है| जाँच की जा रही है|