सरसो के खेत में भतीजे ने ताऊ को उतारा मौत के घाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: ताऊ से विवाद होने पर आक्रोशित भतीजे ने उन्हें काटकर मौत के घाट उतारा दिया| परिजनों को सूचना मिली तो वह सरसों के खेत में पड़े मिले| उन्हें परिजन लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा मृत घोषित कर दिया गया|

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमेठी जदीद निवासी 65 वर्षीय नफीस अहमद अपने सरसों के खेत में थे| तभी उनका भतीजा 18 वर्षीय आकिल पुत्र खलील आ गया| उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया| तभी आकिल ने अपने ताऊ नफीस पर गड़ासे से हमला कर दिया| जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट लगी| जमीन पर गिरने के बाद उसने नफीस के हाथ पीछे बांध दिये और फरार हो गया|

आरोपी आकिल थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला भीकमपुरा निवासी अपने मामा व्यापारी नेता फुरकान व सपा नेता व सभासद असलम शेरखां के घर आकर बताया कि ताऊ से उसका विवाद हो गया था| वह उन्हें खेत में बांध कर घायल कर छोड़ आया है| जिसके बाद फुरकान आदि ने उनके परिजनों को सूचना दी| सूचना मिलने पर मृतक का दामाद आफाक व अन्य परिजन खेत पर पंहुचे| जंहा वह गम्भीर हालत में पड़े थे| आफाक उसे लेकर 8:15 बजे शाम को लोहिया अस्पताल आये जंहा डॉ० मनोज पाण्डेय ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| घटना के बाद पुलिस को भी सूचना दी गयी| शहर कोतवाल निजी वाहन से भीकमपुरा पंहुचे| जंहा उसे फुरखान के घर से बरामद कर लिया|

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|