ब्रेकिंग: बीजेपी सांसद के आश्रम गयी बच्ची के साथ दुष्कर्म

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के श्याम नगर निवासी एक मासूम 3 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदो ने बीजेपी सांसद साक्षी के आश्रम से ले जाकर बलात्कार कर दिया| गम्भीर हालत में उय्से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

श्याम नगर क्रासिंग के निकट रहने वाले मासूम पीडिता के पिता ने बताया की मंगलवार को शाम पुत्री अपने 10 वर्षीय भाई के साथ बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के आश्रम श्याम नगर में ही प्रसाद चढ़ाने गयी थी| भाई ने उसे मंदिर में ही छोड़ दिया और घर आ गया| काफी देर बाद जब बच्ची नही लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शूरू की |

आश्रम के अंदर -बाहर सभी जगह तलाशने के बाद जब बच्ची नजर नही आयी तो आश्रम के पीछे आम के बाग़ से बच्ची खून से लथपथ रोती हुई आयी| माँ उसकी हालत देख कर सब समझ गयी | माँ ने मोहल्ले के ही बड़ेलला पर अपने साथी के साथ आश्रम से बुला ले जाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया| घटना के बाद परिजन गम्भीर रूप से जख्मी बच्ची को लेकर निजी नर्सिंग होम पंहुचे| जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| आरोपी रिश्ते का भाई बताया गया है|

घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी आलोक सिंह व कोतवाल डी के सिंह लोहिया अस्पताल आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| सीओ सिटी ने बताया की बच्ची का उपचार किया जा रहा है| आरोपी को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है|